[ad_1]
Laal Singh Chaddha: साल 2022 में अक्षय कुमार से लेकर रणवीर कपूर तक कई सेलेब्स की फिल्मों का बहिष्कार हुआ। हांलाकि, जिस फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध हुआ, वह थी आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’। यूं तो लोग इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आमिर के पुराने बयानों की वजह से फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि जब ‘लाल सिंह चड्ढा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तक इसने तहलका मचा दिया।
दरअसल, ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने मानव विज को तारीफ भरे मैसेज किए। कुछ लोगों ने थिएटर में फिल्म न देखने पर अफसोस भी जताया। इतना ही नहीं मानव ने बताया कि लोग उनसेमाफी मांग रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बॉयकाट ट्रेंड को फॉलो करते हुए ‘लाल सिंह चड्ढा’ थिएटर्स में नहीं देखी।’ लेकिन, फिल्म को मिल रही तारीफ को देखते हुए मानव विज भड़क गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को एक कड़ी नसीहत भी दे डाली है।
यह भी पढ़ें: बिग बी का साथ छोड़ गया बेहद करीबी साथी, फोटो साझा कर लिखा- हमारे एक छोटे से दोस्त…
[ad_2]
Source link