Home Breaking News FIFA WC: लगातार 11वीं बार यूरोपीय देश ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा, क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया

FIFA WC: लगातार 11वीं बार यूरोपीय देश ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा, क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया

0
FIFA WC: लगातार 11वीं बार यूरोपीय देश ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा, क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया

[ad_1]

क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही

क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही
– फोटो : FIFA/वेबसाइट

ख़बर सुनें

फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान के लिए मैच में क्रोएशिया ने ‘जाएंट किलर’ के नाम से मशहूर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया। मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले यानी 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग क्रोएशियाई टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।
पिछले 11 विश्व कप में तीसरा स्थान किसी यूरोपियन देश ने ही हासिल किया है। 1978 में ब्राजील तीसरे स्थान पर आने वाली आखिरी लैटिन अमेरिकी यानी यूरोप के बाहर की टीम थी। तब ब्राजील ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में इटली को 2-1 से हराया था।
पिछले दो विश्व कप में क्रोएशिया का शानदार प्रदर्शन
क्रोएशिया की टीम पिछले दो विश्व कप को मिलाकर कुल 14 मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। क्रोएशिया ने छह मैच जीते हैं और छह मैच ड्रॉ रहे। टीम ने 2018 वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस के हाथों 4-2 से गंवाया था। वहीं, इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना से 3-0 से हार गई थी।
पहले हाफ में बढ़त के बाद क्रोएशिया का 100% जीत का रिकॉर्ड
क्रोएशिया की टीम ने विश्व कप मैच में जब भी हाफ-टाइम में बढ़त बनाई है, टीम वह मैच हमेशा जीती है। ऐसे सात मैचों में क्रोएशियाई टीम ने सभी सातों मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मोरक्को की टीम पहले हाफ में पिछड़ने पर विश्व कप में सात में से छह मैच गंवा चुकी है। एक मैच ड्रॉ रहा है।
क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने बनाया रिकॉर्ड
जोस्को ग्वार्दियोल ने क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनकी उम्र इस मैच में 20 साल और 328 दिन कीरही। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था।

ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच का गोल होने में दूसरा सबसे ज्यादा योगदान है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। मेसी का 16 गोल में योगदान रहा है।
क्रोएशियाई कप्तान मॉड्रिच का आखिरी वर्ल्ड कप मैच
क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्व कप मैच रहा। वह इस टूर्नामेंट में इस साल कोई गोल नहीं कर पाए, लेकिन अपने जज्बे से सभी फैन्स का दिल जीत लिया। अपनी कप्तानी में वह लगातार दूसरी बार टीम को अंतिम चार में लेकर गए थे। पिछली बार टीम फाइनल में हारी थी, जबकि इस बार तीसरे स्थान पर रही। क्रोएशिया की टीम इससे पहले साल 1998 में भी तीसरे स्थान पर रही थी।
वहीं, मोरक्को ने इस विश्व कप शानदार प्रदर्शन किया। राउंड ऑफ-16 में टीम ने विश्व कप जीतने की दावेदार स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया। सेमीफाइनल में टीम डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से 2-0 से हार गई थी। इसके बाद अब उसे तीसरे स्थान के लिए मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। इस विश्व कप में टीम चौथे स्थान पर रही। यह किसी भी अफ्रीकन देश द्वारा फीफा वर्ल्ड कप में हासिल किया गया सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान के लिए मैच में क्रोएशिया ने ‘जाएंट किलर’ के नाम से मशहूर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया। मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले यानी 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग क्रोएशियाई टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here