Home Sports PAK vs NZ : बॉल की रफ्तार बढ़ाने के लिए पाकिस्‍तानी गेंदबाज रोज खाता था 24 अंडे, ट्रेनिंग कैंप को बना दिया पोल्ट्री फॉर्म

PAK vs NZ : बॉल की रफ्तार बढ़ाने के लिए पाकिस्‍तानी गेंदबाज रोज खाता था 24 अंडे, ट्रेनिंग कैंप को बना दिया पोल्ट्री फॉर्म

0
PAK vs NZ : बॉल की रफ्तार बढ़ाने के लिए पाकिस्‍तानी गेंदबाज रोज खाता था 24 अंडे, ट्रेनिंग कैंप को बना दिया पोल्ट्री फॉर्म

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच सोमवार से शुरू होगी वनडे सीरीज
तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को टीम में मिली है जगह

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच (PAK vs NZ One Day Series) के बीच सोमवार (9 जनवरी) से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. पाकिस्‍तानी टीम के तेज गेंदबाजी के अगुआ शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह फ‍िट न होने की वजह से वनडे टीम से बाहर हैं. ऐसे में बॉलिंग की बागडोर हारिस रऊफ और नसीम शाह संभालेंगे. रऊफ ने कम समय में ही इंटरनेशनल स्‍तर पर अपनी पहचान बना ली है. टी20 वर्ल्‍ड कप में उन्‍होंने शानदार बॉलिंग कर टीम को फाइनल में पहुंचाया था.

पाकिस्‍तान हमेशा से तेज गेंदबाजों का गढ़ रहा है. उनकी कामयाबी के पीछे ट्रेनिंग और डाइट का बड़ा रोल है. स्‍पीड स्‍टार हारिस रऊफ ने अब अपनी डाइड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रऊफ ने बताया कि वह अपनी गेंदों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रोजाना 24 अंडे खाया करते थे. ऐसा करने के लिए उनसे आकिब जावेद ने कहा था. आकिब पाकिस्‍तान के गेंदबाजी कोच रह चुके है और उन्‍होंने रऊफ को भी ट्रेनिंग दी है. 150 KPH की रफ्तार से बॉलिंग करने वाले रऊफ ने जियो चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा, जब मैं अकादमी पहुंचा तो आकिब ने मुझे एक डाइट प्‍लान दिया. उन्‍होंने मुझसे सुबह, दोपहर और रात के खाने में 8-8 अंडे खाने के लिए कहे. मैंने वहां ढेर सारी अंडे की क्रेट देखीं तो ऐसा लगा यह अकादमी ने बल्कि पोल्ट्री फॉर्म है.

PAK vs NZ : सरफराज के बाद रिजवान को इस खिलाड़ी ने दिया झटका, 4 साल बाद लौटा और बन गया…

” isDesktop=”true” id=”5187805″ >

‘विराट दोबारा वैसा नहीं कर पाएंगे’

टी20 वर्ल्‍ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद रऊफ को इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका मिला लेकिन, वह पहले ही मैच में चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वह मैदान में वापसी करेंगे. रऊफ ने टी20 वर्ल्‍ड में उनकी गेंदों पर विराट कोहली के छक्‍कों का भी जिक्र किया. तेज गेंदबाज ने कहा, सबको पता है विराट किस तरह के खिलाड़ी हैं. उनकी टाइमिंग एकदम सही थी और छक्का लग गया. ऐसे शॉट बहुत मुश्किल होते हैं. मुझे नहीं लगता कि विराट फ‍िर से ऐसा शॉट खेल पाएंगे.

Tags: Haris Rauf, Pakistan cricket team, Pakistan vs New Zealand, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here