[ad_1]
नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया ने एक और वनडे सीरीज जीत ली है. भारत ने दूसरे वनडे में (IND vs SL) श्रीलंका को 4 विकेट से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. कोलकाता में खेले गए दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 215 रन ही बना सकी. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 3 विकेट झटके. जवाब में भारत ने केएल राहुल (KL Rahul) के नाबाद अर्धशतक के सहारे लक्ष्य को 43.2 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया. कुलदीप ने चौका लगाकर जीत भी दिलाई. वे 10 रन बनाकर नाबाद रहे. सीरीज का अंतिम मुकाबला 15 जनवरी रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. दूसरे वनडे में जीत दिलाने में इन 5 खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया…
मोहम्मद सिराज: तेज गेंदबाज सिराज ने छठे ओवर में टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने अविष्का फर्नांडो को 17 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके बाद अंत में 2 विकेट लेकर पारी को समेट दिया. उन्होंने 5.4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए.
कुलदीप यादव: युजवेंद्र चहल की जगह खेल रहे कुलदीप यादव ने मिडिल ओवर्स में श्रीलंका के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी. उन्होंने एक के बाद एक 3 विकेट लेकर विरोधी टीम को उबरने का मौका नहीं दिया. उन्होंने कुसल मेंडिस (34), चरित असलंका (15) और दासुन शनाका (2) का बड़ा विकेट लिया. उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए.
उमरान मलिक: तेज गेंदबाज उमरान मलिक का टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. पहले वनडे में उन्होंने 3 विकेट लिए थे. गुरुवार को भी उन्हाेंने 2 विकेट अपने नाम किए. उमरान ने वानिंदु हसारंगा (21) और चमिका करुणारत्ने (17) का विकेट लिया. उन्होंने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए.
केएल राहुल: केएल राहुल ने खराब शुरुआत के बाद भारतीय टीम का संंभाला. वे 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. तब स्कोर 3 विकेट पर 62 रन था. इसके बाद श्रेयस अय्यर भी चलते बने. इसके बाद राहुल ने उप-कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़कर जीत पक्की कर दी. राहुल 103 गेंद पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे. 6 चौके लगाए. मिडिल ऑर्डर में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है.
राशिद खान का कड़ा फैसला, टी20 लीग से हो सकते हैं अलग, कहा- देश के लिए खेलना गर्व की बात
हार्दिक पंड्या: हार्दिक पंड्या को सीरीज से पहले वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया था. उन्होंने इस फैसले को सही साबित किया है. 86 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद पंड्या ने ना सिर्फ टीम को संभाला, बल्कि टीम को जीत के नजदीक भी पहुंचाया. उन्होंने 53 गेंद पर 36 रन बनाए. 4 चौका जड़ा. अक्षर पटेल ने भी महत्वपूर्ण 21 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, KL Rahul, Kuldeep Yadav, Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 20:46 IST
[ad_2]
Source link