[ad_1]

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम ने पहली जीत हासिल कर ली है। चार साल बाद अपने घरेलू मैदान चेपॉक में खेलते हुए चेन्नई ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 217 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई।
इस मैच में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 57 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। कॉन्वे ने 47, शिवम दुबे और रायुडू ने 27 रन की पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए कायेल मेयर्स ने 53 रन बनाए। पूरन ने 32 और बदोनी ने 23 रन की पारी खेली। आइए जानते हैं कैसे चेन्नई ने सपाट पिच पर यह मैच अपने नाम किया।
[ad_2]
Source link