[ad_1]

रविचंद्रन अश्विन, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत डोमिनिका में बुधवार (12 जुलाई) को हुई। टीम इंडिया ने इस सीरीज के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 संस्करण में अपनी शुरुआत भी की। पहले टेस्ट के पहला दिन भारत के नाम रहा। उसने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद खेल समाप्त होने के समय बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्म के साथ डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल नाबाद हैं। वहीं, गेंदबाजी में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने कमाल दिखाते हुए पांच विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में 33वीं बार उन्होंने किसी पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं।
रोहित और यशस्वी ने पहली पारी में भारत को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने कुछ दर्शनीय शॉट लगाए और कोई गलती नहीं की। यशस्वी 73 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए हैं। वहीं, रोहित ने 65 गेंद पर 30 रन बना लिए हैं। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत पहली पारी में वेस्टइंडीज से 70 रन पीछे है और वह दूसरे दिन इस अंतर को समाप्त करने के बाद बड़ी बढ़त हासिल करने उतरेगा। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को मैच में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
[ad_2]
Source link