Home Sports स्पिनर की गेंद पर डरे जडेजा और कोहली, अगली ही गेंद पर हेलमेट मंगवाई, VIDEO

स्पिनर की गेंद पर डरे जडेजा और कोहली, अगली ही गेंद पर हेलमेट मंगवाई, VIDEO

0
स्पिनर की गेंद पर डरे जडेजा और कोहली, अगली ही गेंद पर हेलमेट मंगवाई, VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्पिनर की गेंद पर डरे जडेजा और कोहली
अगली ही गेंद पर मंगवाया हेलमेट

नई दिल्ली. डोमिनिका टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से हिट रहे. उन्होंने ब्लू टीम के लिए पहले-पहल पहली पारी में धारधार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए. वहीं जब बल्लेबाजी की पारी आई तो छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 37 रन बनाए. सर जडेजा यहीं नहीं रुके. उन्होंने दूसरी पारी में भी दो विकेट चटकाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

क्रैग ब्रैथवेट की गेंद पर चौके जडेजा:

मैच के दौरान एक ऐसा भी पल आया जब जडेजा विपक्षी टीम के गेंदबाज की गेंद देखकर बिल्कुल चौक से गए. दरअसल, यह वाकया क्रैग ब्रैथवेट की गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला. स्ट्राइक पर जडेजा थे और नॉन स्ट्राइक पर विराट कोहली. ब्रैथवेट ने जडेजा के मीडिल स्टंप को निशाना बनाकर गेंद डाली. यहां वह गेंद को रोकने के लिए कदम आगे बढाए, लेकिन गेंद कुछ ज्यादा ही उछाल और टर्न लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानो में समां गई.

Tags: India vs west indies, Ravindra jadeja, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here