[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के लिए अगले 3 महीने बेहद अहम रहने वाले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा की अगुआई में टीम एशिया कप से लेकर वनडे वर्ल्ड कप में उतरेगी. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम एशियन गेम्स में खेलने चीन जाएगी. इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड हमें देखने को मिलेंगे. टीम इंडिया ही नहीं विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक भी इतिहास रचने को तैयार हैं. एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होना है. एशियन गेम्स सितंबर-अक्टूबर में होने हैं, जबकि वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेले जाएंगे.
पहले बात एशियन गेम्स की. टीम इंडिया पहली बार गेम्स में उतर रही है. पुरुष और महिला टीमें इसमें खेलती हुई दिखेंगी. ऐसे में दोनों के पास पहली बार मेडल जीतने का मौका होगा. गेम्स टी20 फॉर्मेट के आधार पर खेला जाना है. भारतीय टीम अभी 130 जीत के साथ टी20 इंटरनेशनल की दूसरे सबसे सफल टीम है. पाकिस्तान ने सबसे अधिक 134 मैच जीते हैं. भारतीय टीम अभी आयरलैंड से सीरीज खेल रही है. टीम सीरीज के बचे दोनों मैच और एशियन गेम्स में 3 मैच जीत लेती है, तो सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी. एशियन गेम्स से पहले पाकिस्तान को टी20 सीरीज नहीं खेलनी है. ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि पाकिस्तान की टीम गेम्स में एक भी मैच ना जीते.
850 मैच जीतने का मौका
टीम इंडिया ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 844 मैच जीते हैं और वह सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 1093 तो इंग्लैंड ने 873 मैच जीते हैं. टीम इंडिया एशिया कप से लेकर वर्ल्ड तक में 850 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना सकती है. टीम इंडिया ने अब तक 541 वनडे के मैच जीते हैं. यहां भी टीम 550 का आंकड़ा छू सकती है.
जयसूर्या का बड़ा रिकॉर्ड निशाने पर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभी वे वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं. उन्होंने 275 मैच में 57 की औसत से 12898 रन बनाए हैं. 46 शतक और 65 अर्धशतक ठोका है. वे 102 रन बनाते ही 13 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और सनथ जयूसर्या की ऐसा कर सके हैं. कोहली 533 रन बनाते ही वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में जयसूर्या को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे. जयसूर्या ने वनडे में 13430 रन बनाए हैं.
Asia Cup की पिछली गलती से टीम को बचना होगा, गंवा दिया था वर्ल्ड कप! क्या रोहित और द्रविड़ लेंगे सबक?
क्या रोहित 12 साल का सूखा खत्म कर पाएंगे?
टीम इंडिया 2011 के बाद से वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट का वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी थी. रोहित शर्मा भी बतौर कप्तान अब तक आईसीसी का खिताब नहीं जीत सके हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार मिली. यदि रोहित वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रहे, तो वे कपिल देव से लेकर एमएस धोनी तक की बराबरी कर लेंगे. इतना ही नहीं टीम इंडिया 3 या उससे अधिक वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन जाएगी. अभी ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 खिताब जीते हैं. भारत और वेस्टइंडीज ने संयुक्त रूप से 2-2 खिताब जीते हैं.
.
Tags: Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 19, 2023, 17:40 IST
[ad_2]
Source link