[ad_1]

प्रकाश राज
– फोटो : social media
विस्तार
तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बाद अब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रकाश राज ने स्टालिन के बेटे के ही बयान को दोहराते हुए इसे डेंगू की तरह बताया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश राज ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को दोहराते हुए कहा कि सनातन डेंगू बुखार की तरह है और इसे मिटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ साल के बच्चे को धर्म से जोड़ना ही सनातन धर्म है। राज ने एक मुस्लिम बस कंडक्टर के मुद्दे को भी उठाया, जिसे एक महिला ने अपनी टोपी उतारने के लिए कहा था।
दरअसल, प्रकाश राज कलबुर्गी ने एक कार्यक्रम में कहा कि हर किसी को इस देश में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी छुआछूत की मानसिकता है। ये सिर्फ इसलिए दूर नहीं हुआ है क्योंकि वहां एक नियम है और ये नियम कानून के खिलाफ है।
[ad_2]
Source link