[ad_1]
नई दिल्ली. भारत के 205 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय एक विकेट पर 87 रन बना लिए थे. वह भी महज 8.5 ओवर में. ट्रैविस हेड 42 और मिचेल मार्श 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. रनरेट तकरीबन 10 का चल रहा था और ऑस्ट्रेलिया को रन भी इसी रफ्तार से बनाने थे. कुल मिलाकर यह वो वक्त था जब भारतीय कप्तान की चिंता बढ़ रही थी. ऐसा लग रहा था कि 205 का स्कोर भी कहीं छोटा ना पड़ जाए. इस नाजुक वक्त पर सामने आए अक्षर पटेल. उन्होंने मिचेल मार्श का ऐसा उम्दा कैच लिया, जिसने भारतीयों को खुशी से भर दिया. कॉमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर इशांत शर्मा ने तो इस कैच को मैच का टर्निंग पॉइंट भी बताया.
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और ओपनर डेविड वॉर्नर महज 6 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. बड़ा स्कोर बनाने के बाद शुरुआती कामयाबी ने भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस को खुशी से सराबोर कर दिया. लेकिन इसके बाद ओपनर ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श की जोड़ी जम गई. इन दोनों ने 47 गेंद में 81 रन की साझेदारी कर डाली. गेम का मोमेंटम शिफ्ट होने लगा था. तभी कुलदीप यादव ने भारत को वह विकेट दिला दिया, जिसकी भारत को सख्त दरकार थी.
Pretty sure Axar Patel just borrowed Superman’s cape for that catch. #AxarPatel #AUSvIND #AUSvIND #T20WorldCup #BharatArmy pic.twitter.com/4Qx4QvQUmv
— The Bharat Army (@thebharatarmy) June 24, 2024
[ad_2]
Source link