Home Breaking News Brahmastra: आलिया-रणबीर के महाकाल के दर्शन न करने पर छलका निर्देशक अयान मुखर्जी का दर्द, बोले-यह मेरी वजह से..

Brahmastra: आलिया-रणबीर के महाकाल के दर्शन न करने पर छलका निर्देशक अयान मुखर्जी का दर्द, बोले-यह मेरी वजह से..

0
Brahmastra: आलिया-रणबीर के महाकाल के दर्शन न करने पर छलका निर्देशक अयान मुखर्जी का दर्द, बोले-यह मेरी वजह से..

[ad_1]

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए। मंगलवार शाम को रणबीर और आलिया निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के मंदिर के बाहर हो रहे जोरदार हंगामा के चलते सिर्फ अयान मुखर्जी ही मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना के लिए जा पाए थे। अब निर्देशक ने इस पर अपना बयान दिया है।

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीफ खाने के बयान के चलते उन्हें मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को काले झंडे दिखाने के इरादे से वहां पहुंचे थे। उनका कहना था कि बीफ खाने वाले को मंदिर के अंदर प्रवेश कैसे दिया जा सकता है। लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया और रणबीर, आलिया के साथ अयान को उज्जैन कलेक्टर के घर ले जाया गया।

वहीं, अब इस प्रकरण के बारे में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रणबीर और आलिया से इस विरोध और बायकॉट करने वालों को उनकी फिल्म क्यों देखनी चाहिए इसको लेकर सवाल किया गया तो अयान ने उसका जवाब दिया। अयान मुखर्जी ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में जो भी हुआ मुझे ईमानदारी से बहुत बुरा लगा कि रणबीर और आलिया मेरे साथ महाकालेश्वर के दर्शन करने नहीं आए। इसका एक इतिहास है। मैं वहां पहले भी जा चुका था।’

इसके आगे अयान मुखर्जी ने कहा, मेरा मोशन पोस्टर रिलीज हो गया था और मैंने खुद से कहा था कि फिल्म की रिलीज से पहले मैं वहां जरूर जाऊंगा। दोनों मेरे साथ आने के लिए बहुत उत्सुक थे। लेकिन जब हम पहुंचे वहां और विरोध के बारे में सुना, मुझे लगा कि मुझे अकेले जाने दो। आखिरकार मैं फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने अकेले ही गया। मैं आलिया को ऐसी स्थिति में वहां नहीं ले जाना चाहता था। आखिरकार, जब मैं वहां गया तो मुझे लगा, वे दोनों भी वहां जा सकते थे और दर्शन कर सकते थे। तो यह मुझ पर है। मुझे बहुत बुरा लगा।

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here