[ad_1]
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए। मंगलवार शाम को रणबीर और आलिया निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के मंदिर के बाहर हो रहे जोरदार हंगामा के चलते सिर्फ अयान मुखर्जी ही मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना के लिए जा पाए थे। अब निर्देशक ने इस पर अपना बयान दिया है।
दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीफ खाने के बयान के चलते उन्हें मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को काले झंडे दिखाने के इरादे से वहां पहुंचे थे। उनका कहना था कि बीफ खाने वाले को मंदिर के अंदर प्रवेश कैसे दिया जा सकता है। लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया और रणबीर, आलिया के साथ अयान को उज्जैन कलेक्टर के घर ले जाया गया।
वहीं, अब इस प्रकरण के बारे में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रणबीर और आलिया से इस विरोध और बायकॉट करने वालों को उनकी फिल्म क्यों देखनी चाहिए इसको लेकर सवाल किया गया तो अयान ने उसका जवाब दिया। अयान मुखर्जी ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में जो भी हुआ मुझे ईमानदारी से बहुत बुरा लगा कि रणबीर और आलिया मेरे साथ महाकालेश्वर के दर्शन करने नहीं आए। इसका एक इतिहास है। मैं वहां पहले भी जा चुका था।’
#WATCH| Film Director Ayan Mukerji responds to protests held outside Mahakaleshwar Temple in Ujjain against Alia&Ranbir allegedly over Ranbir’s old beef-eating comment
“I was feeling really bad that Ranbir & Alia did not come with me for darshan at Mahakaleshwar temple,” he says pic.twitter.com/tsxCoobfmF
— ANI (@ANI) September 7, 2022
[ad_2]
Source link