Home Sports IND vs AFG: लगातार 2 हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी Playing 11, रोहित देंगे इन प्लेयर्स को जगह!

IND vs AFG: लगातार 2 हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी Playing 11, रोहित देंगे इन प्लेयर्स को जगह!

0
IND vs AFG: लगातार 2 हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी Playing 11, रोहित देंगे इन प्लेयर्स को जगह!

[ad_1]

India vs Afghanistan Asia Cup 2022: भारतीय टीम के लिए एशिया कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में तो दोनों ही मैच जीते, लेकिन इसके बाद सुपर-4 में कहानी पूरी तरह से बदल गई. भारतीय टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 5 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका से 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो चुकी है. आज (8 सितंबर को) भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा. इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. 

ये हो सकती है ओपनिंग जोड़ी 

एशिया कप में केएल राहुल (KL Rahul) बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं. ऐसे में वह टीम इंडिया टीम इंडिया की कमजोरी बन चुके हैं. लेकिन अब एशिया कप 2022 के आखिरी मैच में उन्हें कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ बैटिंग करने का एक और मौका मिल सकता है. तीसरे नंबर पर सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का उतरना तय है. कोहली ने पाकिस्तान ने Hong Kong और पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाईं थीं. 

मिडिल ऑर्डर में हो सकते हैं बदलाव 

टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को नंबर चार पर मौका मिल सकता है. सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं. विकेटकीपर की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को दी जा सकती है, क्योंकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बुरी तरह से रन बनाने में नाकाम रहे हैं. ऑलराउंडर्स के तौर पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को मौका मिल सकता है. 

गेंदबाजी में हो सकते हैं फेरबदल 

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपने नाम के अनुरूप टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. लेकिन भारत ने एशिया कप के लिए सिर्फ तीन ही गेंदबाजों को जगह दी है. ऐसे में इन दोनों ही प्लेयर्स का खेलना तय लग रहा है. स्पिनर के तौर पर रविचंद्नन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को मौका मिल सकता है. वहीं, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आईपीएल की फॉर्म एशिया कप में बरकरार नहीं रख पाए हैं. ऐसे में उनकी जगह रवि बिश्नोई को खिलाया जा सकता है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here