[ad_1]
मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी क्रम में जहां आज ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज हो गया तो वहीं जेल से बाहर आते ही अभिनेता केआरके को जान से मारने की धमकी मिलने लगीय़ आज बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में…
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में ऋतिक रोशन दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और सैफ अली खान की नाक में दम करते दिख रहे हैं। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर ये ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।
Vikram Vedha Trailer: खत्म हुआ इंतजार, धांसू एक्शन अवतार में नजर आए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान
कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से पिछले दिनों ये खबर आई थी कि अब कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह इसमें नजर नहीं आने वाले हैं। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कपिल शर्मा शो से एक विकेट और गिरने वाला है। कहा जा रहा है कि शो में सबके चहेते चंदू चायवाला यानि चंदन प्रभाकर अब शो में नजर नहीं आने वाले हैं। कॉमेडी शो में चंदन प्रभाकर यानि चंदू चायवाला सभी के चहेते थे। लेकिन अब वह शो में कॉमेडी करते नहीं दिखाई देंगे। इस बात पर उन्होंने खुद मुहर लगाई है।
अभिनेता रणबीर कपूर का प्रतिबंधित मांस को लेकर एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने मांस को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उनकी इस बात से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। लोग उनकी कल रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। रणबीर और आलिया बुधवार को जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तो विरोधियों ने उन्हें दर्शन तक नहीं करने दिए। इसी बीच अचानक ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रतिबंधित मांस को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद कुमार (केआरके) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके बेटे फैसल ने अपने पिता के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि उनके पिता की जान खतरे में हैं। बता दें कि 9 दिनों तक जेल में रहने के बाद आज ही केआरके को जमानत मिली है।
[ad_2]
Source link