Home Sports AFG vs PAK मैच के बाद स्टेडियम में हुई मारपीट से PCB नाराज, रमीज राजा बोले- यह तूफान-ए-बदतमीजी

AFG vs PAK मैच के बाद स्टेडियम में हुई मारपीट से PCB नाराज, रमीज राजा बोले- यह तूफान-ए-बदतमीजी

0
AFG vs PAK मैच के बाद स्टेडियम में हुई मारपीट से PCB नाराज, रमीज राजा बोले- यह तूफान-ए-बदतमीजी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच में हुए उपद्रव से पीसीबी नाराज
पीसीबी चेयरमैन आईसीसी को खत लिखकर करेंगे शिकायत
अफगानिस्तान के फैंस ने मैच के बाद स्टेडियम में तोड़फोड़ मचाई थी

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के एक दिन पहले हुआ एशिया कप के सुपर-4 राउंड का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पाकिस्तान ने 130 रन का पीछा करते हुए एक समय 118 पर 9 विकेट गंवा दिए थे. उसे आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी, नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार 2 छक्के उड़ाकर पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिला दी. अपनी टीम की हार से अफगानिस्तान के फैंस बेकाबू हो गए और मैच के बाद स्टेडियम में उन्होंने पाकिस्तानी फैंस के साथ मारपीट की. यहां तक कि स्टेडियम में लगी कुर्सियां तक उखाड़कर उनपर फेंकी. पीसीबी अफगानिस्तान के फैंस के इस रवैये से नाराज है. पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने कहा कि हम इसकी शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से करेंगे.

पीसीबी चेयरमैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘देखिए, आप उपद्रव और बदमाशी को क्रिकेट के साथ नहीं जोड़ सकते हैं. इससे खेल का माहौल खराब होता है. हम अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद जो हुआ, उसे लेकर चिंतित है. हम आईसीसी को खत लिखेंगे और जो कुछ भी हमारे बस में होगा, वो सब करेंगे. क्योंकि स्टेडियम में जो हुआ वो बेहद खराब था. इसके वीडियो जो सामने आए हैं, वो काफी खराब और डराने वाले हैं. ऐसा पहली बार नहीं है. क्रिकेट में जीत-हार लगी रहती है. यह मुकाबला वाकई कांटे का था. फैन होने के नाते आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए था.’

आईसीसी के सामने विरोध दर्ज करांएगे: पीसीबी
राजा ने आगे कहा, ‘जब तक माहौल अच्छा नहीं होगा, हम क्रिकेट खेलने वाले देश के तौर पर आगे नहीं बढ़ सकते हैं. हम, बिल्कुल आईसीसी के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे. उन्हें चिठ्ठी लिखेंगे. वहां फैंस थे, वो भी हमारा ही हिस्सा हैं. कुछ भी हो सकता था. हमारी टीम भी खतरे में हो सकती थी. इसलिए, इसका जो भी प्रोटोकॉल होगा, उसके मुताबिक, शिकायत करेंगे. वहां जो हुआ, वो तूफान-ए-बदतमीजी थी.’

अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम में की मारपीट
पीसीबी चेयरमैन राजा आईसीसी की उस वर्किंग कमेटी का हिस्सा हैं, जिसे तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान में कैसे क्रिकेट का संचालन हो रहा है, उसकी समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि पाकिस्तान के मैच जीतने के बाद स्टेडियम में बैठे अफगानिस्तान के फैंस बेकाबू हो गए थे और वो उन लोगों से खुलेआम मारपीट करने लगे, जिन्होंने पाकिस्तान की जर्सी पहनी हुई थी. वो कर्सियां उठाकर फेंक रहे थे. इस घटना के बाद शारजाह पुलिस हरकत में आई और फौरन स्टेडियम खाली करवाया गया. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया. हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

SRH के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया कोहराम, 30 में से 29 गेंद पर नहीं दिए रन, विकेट भी लिया

PAK vs AFG: आसिफ अली ने अफगानिस्तान के गेंदबाज को मारने के लिए उठा लिया बल्ला, वीडियो हो रहा वायरल

19 अक्टूबर को अफगानिस्तान- पाकिस्तान की टक्कर

पाकिस्तान और अफगानिस्तान का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को ब्रिसबेन में होगा. दोनों टीमें टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच में आमने-सामने होंगी. बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप के पहले स्टेज में एक ग्रुप में नहीं हैं.

Tags: Afghanistan vs Pakistan, Asia cup, Asif Ali, Pakistan Cricket Board, Ramiz Raja



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here