[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम के पास लगी आग
भाररत और अफगानिस्तान दोनों ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं
नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 राउंड का अहम मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले ही दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के एंट्री गेट के पास इमारत में आग लग गई. इस आगे के कारण स्टेडियम के आस-पास धुएं का गुबार खड़ा हो गया. शुरुआत में इस तरह की जानकारी सामने आ रही थी कि यह आग स्टेडियम के अंदर लगी है. लेकिन, बाद में यह साफ हुआ कि आग स्टेडियम के पास ही एक इमारत में लगी है, जिसे दमकलकर्मियों ने कुछ वक्त में ही काबू पा लिया. इस आग की वजह से मैच में किसी तरह की बाधा नहीं आई और दोनों ही टीमें प्री-मैच रूटीन के लिए तय वक्त पर ही स्टेडियम में पहुंचीं.
भारत और अफगानिस्तान दोनों ही टीमें एशिया कप की फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. दोनों टीमों के बीच सुपर-4 मुकाबले से यह तय होगा कि कौन सी टीम तीसरे और चौथे स्थान पर रहेगी. श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. दोनों के बीच 11 सितंबर को खिताबी मुकाबला दुबई में खेला जाएगा.
Major #fire outside #Dubai stadium right now pic.twitter.com/ilv1mRB3Xz
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) September 8, 2022
SRH के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया कोहराम, 30 में से 29 गेंद पर नहीं दिए रन, विकेट भी लिया
भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने दो मुकाबले जीते थे. उसने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था और इसके बाद हॉन्गकॉन्ग को भी शिकस्त दी थी. हालांकि, सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच भी टीम इंडिया हार गई थी. भारत के फाइनल में पहुंचने की आखिऱी उम्मीद अफगानिस्तान था. अगर बुधवार को वो सुपर-4 के मैच में पाकिस्तान को हरा देता तो भारत के पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका होता. लेकिन, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर भारत की इस उम्मीद को भी खत्म कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Dubai, India vs Afghanistan, India Vs Pakistan, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 08, 2022, 19:23 IST
[ad_2]
Source link