[ad_1]
हाइलाइट्स
सचिन तेंदुलकर रोड सेफ्टी सीरीज में भाग ले रहे हैं. उन्हाेंने एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में तेंदुलकर अपने बल्ले के हैंडल की पकड़ को साबुन से धो रहे हैं.
उन्होंने बैट और संगीत को ताउम्र साथ रहने वाला अपना कॉम्बो बताया है.
नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कई लोगों के लिए आदर्श रहे हैं. चाहे वह मैदान पर उनका प्रदर्शन हो या उनके ऑफ-फील्ड एक्शन. पूर्व अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज के लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं. तेंदुलकर भी अपने फैंस और चाहने वालों की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं. इसलिए वह समय समय पर अपने प्रशंसकों और फॉलोवर के बीच कुछ पॉजीटिव और अच्छा फील कराने वाला वीडियो या कोई बात लेकर आते हैं. सचिन ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेंदुलकर बल्ले के हैंडल की पकड़ को साफ करने का एक ट्यूटोरियल देते दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में किशोर कुमार का संगीत बज रहा है,
सचिन ने वीडियो में कैप्शन दिया है… ‘बैट एंड म्युजिक, ए कॉम्बो फॉर ए लाइफ टाइम.’ बैट और संगीत को ताउम्र साथ रहने वाला कॉम्बो बताया है. वीडियो में तेंदुलकर अपने बल्ले के हैंडल की पकड़ को साबुन लगाकर धो रहे हैं. इसमें बैकग्राउंड में चल रहे संगीत के साथ पानी का उपयोग करते हुए उन्हें देखा जा सकता है. इस बीच, वह बताते हैं कि ग्रिप काे अत्यधिक सावधानी से धोने की सलाह देते हैं, ताकि पानी से बल्ला गीला न हो जाए.
तेंदुलकर कहते हैं- मुझे लगता है, ये कोई सिखाता है
सचिन तेंदुलकर कह रहे हैं कि मुझे लगता है कि ये कोई नहीं सीखाता है. साथ ही बैठग्राउंड में बज रहे संगीत को लेकर भी कहते हैं कि ये मेरे साथ हमेशा रहता है, चाहे वह लता दीदी, आशा ताई, किशोर कुमार हों या आज के नए संगीतकार. सभी गाने पसंद करता हूं और सुनता हूं.
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन में खेल रहे हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर इस समय चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. वह इंडिया लीजेंड्स के कप्तान हैं. प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही हैं. इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में 61 रन से जीत दर्ज की. तेंदुलकर ने खेल में 15 गेंदों पर 16 रन बनाए. इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टुअर्ट बिन्नी की 24 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 217/4 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में, राहुल शर्मा के 17 रन देकर 3 विकेट ने दक्षिण अफ्रीका को 156/9 पर रोकने में मदद की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Cricket news, Off The Field, Road Safety world series, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 23:25 IST
[ad_2]
Source link