[ad_1]
हाइलाइट्स
बाएं हाथ के स्पिनर जयसूर्या ने 3 रन देकर 4 विकेट झटके
इंग्लैंड के 7 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके
कानपुर. सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका लीजेंड्स ने मंगलवार को दूसरी जीत दर्ज की. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2022) के एक मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 7 विकेट से हराया. लगातार दूसरी जीत के साथ श्रीलंका की टीम प्वाइंट टेबल में इंडिया लीजेंड्स को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच गई है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. बाएं हाथ के स्पिनर जयसूर्या ने 4 विकेट झटके. जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य को 14.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. टी20 टूर्नामेंट के एक मुकाबले में बुधवार को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज लीजेंड्स से होगा.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कप्तान तिलकरत्ने दिलशान और दिलशान मुनावीरा ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े. पहले मैच में शतक लगाने वाले दिलशान 15 रन बनाकर आउट हुए. मुनावीरा 24 और उपुल थरंगा 23 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इन्होंने टीम की जीत पक्की कर दी थी. जीवन मेंडिस 8 और चमारा सिल्वा शून्य पर नाबाद रहे. जयसूर्या बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.
पहले विकेट के लिए जोड़े 25 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी इंग्लिश टीम को ठीक-ठाक शुरुआत मिली थी. ओपनर बल्लेबाज फिल मस्टर्ड और कप्तान इयान बेल ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े. मस्टर्ड 14 और बेल 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद जयसूर्या ने किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज को टिककर नहीं खेलने दिया और कसी हुई गेंदबाजी भी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 4 बड़े विकेट झटके. इस दौरान 2 मेडन ओवर भी डाले.
अफरीदी ने दी कोहली को संन्यास की सलाह, भारतीय क्रिकेटर का पलटवार- कहा कुछ लोग सिर्फ एक बार रिटायर…
इंग्लैंड के 8 विकेट 60 रन पर गिर गए थे. 10वें नंबर के बल्लेबाज स्टीफन पेरी ने 10 रन बनाकर स्कोर को 80 रन के करीब पहुंचाया. 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. नुवान कुलसेकरा और चतुरंगा डिसिल्वा को भी 2-2 विकेट मिले.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: England, Road Safety world series, Sachin tendulkar, Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 23:20 IST
[ad_2]
Source link