Home Breaking News सफलता के लिए ये उपाय करते हैं बॉलीवुड के सितारे, लक और टोटकों में है रखते हैं भरोसा!

सफलता के लिए ये उपाय करते हैं बॉलीवुड के सितारे, लक और टोटकों में है रखते हैं भरोसा!

0
सफलता के लिए ये उपाय करते हैं बॉलीवुड के सितारे, लक और टोटकों में है रखते हैं भरोसा!

[ad_1]

बॉलीवुड सितारे हों या कोई आम इंसान अपना काम पूरा करने के लिए हर इंसान तरह-तरह के प्रयास करता रहता है। ऐसे वक्त में कई बार लोग अंधविश्वास और टोना-टोटके पर भी यकीन करने लगते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंधविश्वास और टोटके पर यकीन करते हैं। भले ही ये स्टार्स पर्दे पर अंधविश्वास और टोटके के खिलाफ बात करते नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में ये सितारे टोटकों पर यकीन करते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। दरअसल आईपीएल के दौरान शाहरुख की टीम लगातार हार रही थी। ऐसी स्थिति में किसी ने उन्हें ताबीज पहनने की सलाह दी। बस फिर क्या था उन्होंने ताबीज पहन लिया। इससे अलावा अभिनेता हमेशा से 555 नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने हाथ में रूबी और नीलम पत्थर की अंगूठी पहनते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि वो कभी भी टीम इंडिया का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते हैं। उन्होंने जब भी ऐसा किया टीम हार गई थी। इसलिए वो हमोशा ही रिकॉर्डेड मैच ही देखते हैं।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका नाम भी टोने-टोटके की लिस्ट में लिया जाता है। अभिनेत्री हर शनिवार को नींबू-मिर्ची खरीदती हैं और अपनी कार के साथ अपने घर के बाहर लगाती हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने हाथ की छह अंगुलियों को काफी लकी मानते हैं। कई लोगों ने उन्हें इसको निकलवाने के लिए कहा, लेकिन ऋतिक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here