Home Breaking News Rana Daggubati: तिरुपति पहुंचे ‘भल्लालदेव’ को आया फैन की इस हरकत पर गुस्सा, आग बबूला होकर छीन लिया फोन

Rana Daggubati: तिरुपति पहुंचे ‘भल्लालदेव’ को आया फैन की इस हरकत पर गुस्सा, आग बबूला होकर छीन लिया फोन

0
Rana Daggubati: तिरुपति पहुंचे ‘भल्लालदेव’ को आया फैन की इस हरकत पर गुस्सा, आग बबूला होकर छीन लिया फोन

[ad_1]

साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने ‘बाहुबली’ में काम कर दुनियाभर में अपने फैंस बना लिए हैं। उनके लाखों-करोडों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं। फैंस अक्सर अपने पसंदीदा कलाकार के साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्सुक्ता दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में तिरुपति बालाजी मंदिर में देखने को मिला, लेकिन राणा दग्गुबाती को एक फैन की हरकत पर गुस्सा आ गया। अभिनेता ने उसके बाद जो किया वह सभी देखते रह गए। सोशल मीडिया पर राणा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, ‘बाहुबली’ फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी मिहिका बजाज और पिता डी सुरेश बाबू भी थे। मंदिर परिसर में राणा दग्गुबाती दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस समय उनको चारों तरफ से फोटोग्राफर्स ने भी घेर रखा था। राणा दग्गुबाती ने फोटोग्राफर्स को आगे चलने की बजाय साइड में चलने के लिए कहते हैं। फोटोग्राफर्स अभिनेता की इच्छा का सम्मान करते हुए साइड में हो गए, जिसके बाद अभिनेता ने उनको धन्यवाद कहा।

लेकिन अचानक से कहीं से एक फैन   राणा की तरफ दौड़कर आता है और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। बस फिर क्या था राणा दग्गुबाती को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आ जाता है और वह उसका फोन छीन लेते हैं।  हालांकि बाद में वह मुस्कुराते हुए फैन का फोन वापस कर देते हैं और उसे हिदायत देते हैं कि मंदिर में कोई सेल्फी नहीं लेंगे। अभिनेता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मंदिर में सेल्फी मत लो।’

आपको बता दें कि ‘बाहुबली’ फेम राणा दग्गुबाती को आखिरी बार फिल्म ‘विराटपर्वम’ में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ रोमांस करते नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। आने वाले समय में अभिनेता ‘रे डोनावन’ नामक फिल्म में काम करते दिखाई देंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here