[ad_1]
हाइलाइट्स
एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस समय द्रविड़ की जगह कोच की भूमिका में हैं
द्रविड़ टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में शुमार किया जाता है. इस वक्त टीम इंडिया के पास खिलाड़ियों का एक ऐसा पूल तैयार हो चुका है कि वह एक वक्त पर दो टीमों के साथ अलग अलग देश में सीरीज खेलने में सक्षम है. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के चुने गए खिलाड़ी रवाना हो चुके हैं जबकि एक टीम घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रही है। इस टीम के साथ कोच की भूमिका निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण का मानना है युवा खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं की मुश्किल बढ़ाई है.
राहुल द्रविड़ की जगह टीम के कोच की भूमिका निभा रहे लक्ष्मण ने कहा, “अब तक तो यह (बैक अप कोच की नीति) सही ही काम कर रहा है, यह आयरलैंड सीरीज से शुरू हुआ था, इंग्लैंड में एक टी20 मुकाबला और फिर जिम्बाब्वे में सीरीज हुई. यह कहने की बात नहीं कि जैसा राहुल द्रविड़ का काम है और अब तो टी20 विश्व कप भी सामने है तो उनके कवर के तौर पर कोई चाहिए.”
आगे उन्होंने कहा, “हमारे पास काफी संख्या में अच्छे खिलाड़ियों का ग्रुप है, इन सभी को आगामी सीरीज का इंतजार है, इन सभी खिलाड़ियों के बीच आपस में चल रही प्रतिगिता बहुत ही कमाल की है. जितने सारे टैलेंटेड खिलाड़ी हमारे पास मौजूद हैं उस हिसाब से हम चयन ही नहीं कर पाते. मुझे तो यकीन है कि साल 2023 के वनडे विश्व कप के लिए सही टीम चयन में चयनकर्ताओं के सामने भी बड़ी मुश्किल आने वाली है.”
“जितने भी युवा खिलाड़ी हैं वो सभी के सभी बहुत ही अच्छा कर रहे हैं. उन सभी को इस बात का अच्छे से पता है कि एक बार जो मुख्य खिलाड़ियों ने वापसी की तो उनके इतने ज्यादा मौके नहीं मिलने वाले हैं. उन सभी के पास यही मौका है जब अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना है. यहां पर अच्छा खेल दिखाकर उनके पास खुद को रेस में बनाए रखने का बेहद ही अच्छा चांस है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, Rahul Dravid, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Vvs laxman
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 22:08 IST
[ad_2]
Source link