Home Sports ‘तूफान से पहले की खामोशी’: शाहीन अफरीदी आग उगलने को बेकरार, जाहिर किया अपना इरादा

‘तूफान से पहले की खामोशी’: शाहीन अफरीदी आग उगलने को बेकरार, जाहिर किया अपना इरादा

0
‘तूफान से पहले की खामोशी’: शाहीन अफरीदी आग उगलने को बेकरार, जाहिर किया अपना इरादा

[ad_1]

हाइलाइट्स

शाहीन अफरीदी ने शेयर की तस्वीर
लिखा, ‘तूफान से पहले की खामोशी’
जल्द मैदान में उतर सकते हैं अफरीदी

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC Men’s T20 World Cup 2022) के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. दरअसल टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) चोट से तेजी से उबर रहे हैं. और जल्द ही मैदान में उतरने वाले हैं. पाक युवा तेज गेंदबाज ने अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘तूफान से पहले की शांति.’

बता दें शाहीन अफरीदी श्रीलंका दौरे पर क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था. हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने कुछ वीडियो साझा किए थे, जिसमें वह नेट में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे थे. शाहीन अफरीदी के मौजूदा फिटनेस को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह पाक टीम के लिए न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सीरीज में शिरकत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ODI में देश के लिए यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

बात करें अफरीदी के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाक टीम के लिए अबतक 92 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनको 109 पारियों में कुल 206 सफलता हाथ लगी है. अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 25 मैच खेलते हुए 42 पारियों में 24.9 की औसत से 99, एकदिवसीय क्रिकेट में 29 मैच खेलते हुए 29 पारियों में 23.8 की औसत से 60 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 मैच खेलते हुए 38 पारियों में 23.7 की औसत से 47 विकेट चटकाए हैं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हसनैन, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket team, Shaheen Shah Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here