Home Sports ODI WC 2023 में ओपनर के लिए शुभमन गिल का दावा मजबूत, 3 बड़े खिलाड़ियों के लिए बनेंगे खतरा!

ODI WC 2023 में ओपनर के लिए शुभमन गिल का दावा मजबूत, 3 बड़े खिलाड़ियों के लिए बनेंगे खतरा!

0
ODI WC 2023 में ओपनर के लिए शुभमन गिल का दावा मजबूत, 3 बड़े खिलाड़ियों के लिए बनेंगे खतरा!

[ad_1]

हाइलाइट्स

23 साल के शुभमन गिल ने इस मुकाबले से पहले तक 10 वनडे खेले हैं
71 की औसत से 501 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करने में कामयाब रही, लेकिन चयनकर्ताओं के लिए आगे अभी और  सिरदर्द जारी रहने की संभावना है, क्योंकि मेन इन ब्लू की  भारत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी जारी है.

चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द उस सेलेक्शन पर होगा, जिस जगह के लिए चार विकल्प मौजूद हों. गुरुवार को उन दावेदारों में से एक शुभमन गिल ने ओपनिंग की भूमिका के लिए रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा की शुरुआत कर दी है. 23 साल के शुभमन गिल ने अफ्रीका के साथ अपना 10वां वनडे मैच खेला. गिल ने 71 की औसत से 501 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक लगाया है. उन्हें अनुभवी बल्लेबाज धवन से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने इस साल एक सलामी बल्लेबाज के रूप में 13 पारियों में पांच अर्द्धशतक के साथ 542 रन बनाए हैं.

अब बात कप्तान रोहित और केएल राहुल की बात करें तो इस साल विश्वकप के कारण टी20 फार्मेट में काफी हद तक शामिल रहे हैं, उन्होंने इस साल एक सलामी बल्लेबाज के रूप में छह और पांच बार बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 171 और 107 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद रोहित और राहुल एकदिवसीय प्रारूप में नियमित रूप से वापस आएंगे, जो गिल और धवन दोनों पर दबाव डालेगा, लेकिन इसे लेकर युवा खिलाड़ी गिल हैरान नहीं है.

शिखर धवन ने खराब शुरुआत और कमजोर फील्डिंग को बताया हार की वजह, फिर बोले- मुझे गर्व है कि…

VIDEO: शिखर धवन की कप्तानी में खुली 2 खिलाड़ियों की किस्मत, टीम इंडिया के लिए किया वनडे डेब्यू

गिल ने पहला वनडे मैच से पहले कहा, “वनडे विश्व कप के साथ कोई दबाव नहीं है, हम इन परिस्थितियों में खेले हैं, लेकिन मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा. विश्व कप यहां भारत में है, और यह और भी मजेदार होगा.” भारत के पूर्व बल्लेबाज, वीवीएस लक्ष्मण इस वनडे सीरीज में टीम के मुख्य कोच हैं, उन्होंने स्वीकार किया कि प्रबंधन को अगले साल विश्व कप के लिए अपने बल्लेबाजों को चुनने में मुश्किल होगी.

गिल ने सबसे कम मैचों में 500 रन का आंकड़ा छुआ
23 साल के शुभमन गिल ने इस मुकाबले से पहले तक 10 वनडे खेले हैं. 71 की औसत से 501 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. 10 मैच में 500 रन बनाना बड़ी बात हो गई. इस साल जुलाई में उन्हें 2 साल बाद वनडे टीम में जगह मिली थी. तब से उन्होंने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 मैच में 450 रन बनाए हैं. 4 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है. आईपीएल 2022 में भी उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से 450 से अधिक रन बनाए थे. टीम चैंपियन भी बनी थी. पिछले दिनों उन्होंने काउंटी क्रिकेट में भी शतक जड़ा था.

Tags: BCCI, Cricket news, Shubman gill, Team india, Vvs laxman

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here