[ad_1]
हाइलाइट्स
Women Asia Cup में थाईलैंड से हार के बाद पाकिस्तानी महिला टीम ने शानदार वापसी की है
पाकिस्तानी महिलाओं ने 7 अक्टूबर को भारत और अब यूएई पर जीत हासिल की है
पाकिस्तान टीम ने रैंकिंग में 8 अंकों के साथ अब सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है
नई दिल्ली. पाकिस्तानी महिला टीम ने आलिया रियाज (नाबाद 57 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां महिला एशिया कप क्रिकेट मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 71 रन से करारी शिकस्त दी. यह पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उन्होंने भारत को हराया था. टूर्नामेंट में थाईलैंड से उलटफेर का सामना करने के बाद पाकिस्तानी महिला टीम ने शानदार वापसी करते हुए 7 अक्टूबर को भारत पर और अब यूएई पर जीत हासिल की है और अब पाकिस्तान टीम रैंकिंग में 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब फैंस सेमीफाइनल में फिर से भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की उम्मीद कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों ने 4- 4 मैचों में जीत हासिल की. 8-8 अंकों के साथ दोनों ही टीमों ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं. भारतीय टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं. पाकिस्तान के मुकाबले भारत का नेट रनरेट काफी बेहतर है. अब सेमीफाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के आमने सामने की उम्मीद बढ़ गई है. हालांकि इसके लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि श्रीलंका की टीम 6 अंकों के साथ तीसरे पर और थाईलैंड की टीम इतने ही अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.
आलिया रियाज की पारी रही निर्णायक
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली के 43 रन (5 चौके, एक छक्का) के बाद रियाज की 36 गेंद (5 चौके, 3 छक्के) की अर्धशतकीय पारी (57) और निदा दार (नाबाद 25 रन) के साथ उनकी छठे विकेट के लिये 35 गेंद में नाबाद 67 रन की साझेदारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया.
Women’s Asia Cup 2022: निदा डार बल्ले और गेंद से पड़ी भारी, भारत को पाकिस्तान से मिली हार
यूएई के लिये ईशा ओजा ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई कोई साझेदारी नहीं बना सकी. उसकी बल्लेबाजी काफी धीमी रही जिससे टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर केवल 74 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिये सादिया इकबाल, ऐमन अनवर, नाशरा संधू और ओमेमा सोहिल ने एक एक विकेट लिया.
पाकिस्तान ने रोका भारत का विजयरथ
बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना पड़ा. पाकिस्तान ने निदा डार के 56 रन के पारी की बदौलत 6 विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया लचर बल्लेबाजी की वजह से महज 124 रन तक ही पहुंच पाई. निदा ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 2 विकेट चटकाए. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाकर यहां पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान ने उसके विजय रथ को रोक दिया. पाकिस्तान महिला टीम ने 6 साल बाद भारत को हराया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan cricket team, UAE, Women Asia Cup, Women cricket
FIRST PUBLISHED : October 09, 2022, 18:41 IST
[ad_2]
Source link