Home Sports IND vs SA: लाइव मैच में अंपायर से जा भिड़े मोहम्मद सिराज, इस हरकत के लिए लग सकता है जुर्माना; Video

IND vs SA: लाइव मैच में अंपायर से जा भिड़े मोहम्मद सिराज, इस हरकत के लिए लग सकता है जुर्माना; Video

0
IND vs SA: लाइव मैच में अंपायर से जा भिड़े मोहम्मद सिराज, इस हरकत के लिए लग सकता है जुर्माना; Video

[ad_1]

IND vs SA, 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक ऐसा विवाद देखने को मिला, जिसके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बीच मैदान पर अंपायर से जा भिड़े. मोहम्मद सिराज की इस हरकत के लिए उन पर मैच फीस का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. दरअसल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस मैच में अंपायरिंग कर रहे अंपायर वीरेंद्र शर्मा से बेहद खफा दिखे.

LIVE मैच में अंपायर से जा भिड़े मोहम्मद सिराज

हुआ यूं कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में माहौल बेहद गर्म हो गया. साउथ अफ्रीका की पारी का 48वां ओवर डालने के लिए मोहम्मद सिराज आए. मोहम्मद सिराज के ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज केशव महाराज बीट हो गए और गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई.

सिराज ने जोरदार थ्रो मारा

इसके बाद संजू सैमसन ने मोहम्मद सिराज को वापस गेंद पास की तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर निकले डेविड मिलर को रन आउट करने की कोशिश में मोहम्मद सिराज ने जोरदार थ्रो मारा. मोहम्मद सिराज का वह थ्रो स्टंप्स को मिस करता हुआ बाउंड्री के बाहर चला गया.

मोहम्मद सिराज बेहद नाराज हो गए

मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने इसके बाद साउथ अफ्रीका को बाय का चौका दे दिया. इस बात से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बेहद नाराज हो गए और बीच मैदान पर अंपायर से जा भिड़े. इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन बीच में आए और मामले को शांत करवाया. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here