Home Breaking News बॉक्स ऑफिस पर ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने गाड़े झंडे, रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ अपने नाम किया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने गाड़े झंडे, रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ अपने नाम किया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

0
बॉक्स ऑफिस पर ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने गाड़े झंडे, रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ अपने नाम किया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

[ad_1]

मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऐश्वर्या राय की फिल्म न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि यूएस बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है। एक तरफ, फिल्म ने दस दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 216.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। दुनिया भर में फिल्म का जादू इस कदर चला कि मणिरत्नम की फिल्म ने रजनीकांत की ‘2.0’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

यूएस बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड

पोन्नियिन सेल्वन-1 यूएस बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ताेड़ कमाई कर रही है। साल 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘2.0’ को पछाड़ दिया है। बता दें कि रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ने अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था है। अब मणिरत्नम की फिल्म ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर 5,564,305 डॉलर का कलेक्शन किया है।

दसवें दिन हुई इतनी कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो बीते दिनों सुस्त पड़ चुकी इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को जहां फिल्म ने बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी करते हुए शानदार कमाई की थी। तो वहीं रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने दूसरे रविवार को देशभर में करीब 16 करोड़ की कमाई कर ली है।

कब आएगी पीएस-2?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ की शूटिंग के दौरान ही ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की शूटिंग को भी पूरा कर लिया गया था। ऐसे में मेकर्स ‘पीएस 2’ को भी जल्द रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, माना जा रहा है कि ‘पीएस 2’ अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है, जिसके तारीख आने वाले कुछ हफ्तों में मेकर्स की ओर से तय कर दी जाएगी। फिलहाल निर्माता ‘पीएस-2’ के पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल का मूल्यांकन कर रहे हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here