Home Sports IND vs SA: दिल्ली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी, टीम इंडिया यहां आखिरी 2 मैच हारी

IND vs SA: दिल्ली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी, टीम इंडिया यहां आखिरी 2 मैच हारी

0
IND vs SA:  दिल्ली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी, टीम इंडिया यहां आखिरी 2 मैच हारी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मंगलवार (11 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबले में भिड़ेंगी. पहले वनडे मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को 9 रन से शिकस्त दी. रांची में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के शतक से पलटवार करते हुए अफ्रीकी टीम को 7 विकेट से हराया. सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. भारतीय टीम ने दिल्ली के मैदान पर अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2019 में खेला था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रन से हराया था.

टीम इंडिया ने इस मैदान पर 21 वनडे मुकाबले खेले हैं. यहां एक बार उसकी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से नहीं हुई. भारतीय टीम ने इस मैदान पर 12 वनडे मुकाबलों में जीत हासिल की है. सात मुकाबलों में भारत को यहां हार मिली. एक मुकाबला कैंसिल हो गया जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला. आखिरी दो वनडे में टीम इंडिया को यहां न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी है.

दक्षिण अफ्रीका तीन बार भिड़ी टीम इंडिया से
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ यहां एक टी20 और एक टेस्ट मैच खेला है. 2015 में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 337 रन से हराया था. वहीं, इस साल जून महीने में दोनों टीमें टी20 मुकाबले में आपस में भिड़ी थी. टी20 मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने भारत को सात विकेट से शिकस्त दी थी. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने साल 2016 में एक टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया है.

इस मैदान पर 300 रन का स्कोर पर्याप्त
इस मैदान पर अब तक 26 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. मात्र दो बार ही कोई टीम 300 का स्कोर पार करने में सफल रही. वनडे वर्ल्ड कप 2011 में वेस्टइंडीज की टीम ने यहां नीदरलैंड के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए थे. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने साल 2005 में भारत के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाया था. भारत ने यहां सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1987 में बनाया था. तब टीम इंडिया छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाने में सफल रही थी.

Tags: Delhi, India vs South Africa, Shikhar dhawan, Team india, Temba Bavuma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here