[ad_1]

अंत्येष्टि स्थल, यही होगा म्यूजियम का निर्माण, लगेगी भव्य प्रतिमा
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
जननायक और धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर एक संग्रहालय का निर्माण होगा। एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। संग्रहालय में उनसे जुड़ीं चीजों को रखा जाएगा। इनमें उनके कपड़ों से लेकर पुस्तकें तक शामिल हैं। अखिलेश ने यह निर्णय मंगलवार को करीबियों की मौजूदगी में लिया।
नेताजी की अंत्येष्टि मेला मैदान पर मंगलवार को हुई थी। यह जगह मुलायम सिंह की ही है। इसी जगह की पांच बीघा जमीन पर संग्रहालय बनाने की तैयारी है। अखिलेश के करीबी दिनेश यादव ने बताया कि संग्रहालय इस जगह पर बनने पर मेला मैदान दूसरी जगह तैयार कराया जाएगा। संग्रहालय को लेकर चर्चा हुई है।
काम भी जल्द शुरू कराने की तैयारी है। कहा कि नेताजी हर एक के दिलों से जुड़े हैं। न सिर्फ अखिलेश बल्कि सैफई के हर शख्स की इच्छा है कि यहां पर नेताजी का संग्रहालय बने। म्यूजियम के पास ही एक भव्य प्रतिमा भी नेताजी की लगाई जाएगी। संग्रहालय में उनके कपड़े, सदरी, टोपी, घड़ी, चश्मा, पेन, पुस्तकें, उनसे जुड़ीं तस्वीरें आदि चीजें रखी जाएंगी।
[ad_2]
Source link