[ad_1]

भारतीय महिला क्रिकेट टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
महिला एशिया कप अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के सिलहट में खेला जा रहा है। गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में भारतीय टीम थाईलैंड से भिड़ेगी। वहीं, दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब होती है तो 15 अक्तूबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एकबार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में पहली भिड़ंत में पाकिस्तान ने भारत 13 रन से हराया था। भारतीय टीम उस हार का बदला भी लेना चाहेगी।
[ad_2]
Source link


मंधाना और शेफाली