[ad_1]
08:26 AM, 13-Oct-2022
PM Modi Himachal Visit Live: पीएम मोदी आज ऊना और चंबा में करेंगे जनसभाएं, चौथी वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिलासपुर की रैली के बाद मोदी अब ऊना और चंबा में चुनावी शंखनाद करेंगे। नौ दिनों के अंदर हिमाचल का उनका यह दूसरा दौरा है। मोदी ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और ट्रिपल आईटी परिसर का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद मोदी चंबा में दो बिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे। एक महीने बाद हिमाचल में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। मोदी का ऊना और चंबा का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
[ad_2]
Source link