Home Sports T20 World Cup: वीजा नहीं मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए उमरान मलिक, इन खिलाड़ियों के साथ भी फंसा पेंच

T20 World Cup: वीजा नहीं मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए उमरान मलिक, इन खिलाड़ियों के साथ भी फंसा पेंच

0
T20 World Cup: वीजा नहीं मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए उमरान मलिक, इन खिलाड़ियों के साथ भी फंसा पेंच

[ad_1]

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान अपनी तेज गति से सबका ध्यान खींचने वाले उमरान मलिक और कुलदीप सेन ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे, जबकि इन दोनों खिलाड़ियों का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की अगुवाई वाले टीम की सहायता के लिए चुने गए नेट गेंदबाजों में शामिल किया है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसके पीछे वजह है ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा मिलने में देरी.

चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी के साथ मध्य प्रदेश के सेन व जम्मू-कश्मीर के मलिक उस 15 सदस्यीय आधिकारिक टीम में शामिल होने के लिए चुने गए चार तेज गेंदबाज थे, जो भारत से पर्थ वॉर्म-अप मैच खेलने पहुंची थी. सकारिया और चौधरी के पास पहले से ही ऑस्ट्रेलिया का वीजा था. बीसीसीआई ने बाद में अन्य दो तेज गेंदबाजों के लिए भी वीजा के लिए आवेदन किया था.

‘टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेल के नए नियमों से रहें सावधान’ : ICC की सभी टीमों को चेतावनी

जानकारी के मुताबिक मलिक और सेन को अभी तक उनका वीजा नहीं मिला है और अब बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने का फैसला किया है क्योंकि इसके बजाय मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जा रहे हैं.

वीजा मिलने में देरी का कारण यह है कि मलिक और सेन आधिकारिक 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और यहां तक ​​कि वे स्टैंडबाय में भी नहीं हैं. आईसीसी द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार, टीम में चुने गए खिलाड़ी और आरक्षित सूची में शामिल खिलाड़ी जल्दी से वीजा प्राप्त करने के पात्र हैं, लेकिन नेट गेंदबाजों के मामलों में यह लागू नहीं होता.

दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर टीम इंडिया को बंपर फायदा, वर्ल्ड सुपर लीग में मिली टॉप रैंक

चुने गए 15 खिलाड़ियों के अलावा, शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को शुरू में स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया था. हालांकि बाद में चाहर को चोट के कारण टीम से बाहर कर दिया गया.

Tags: T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here