नई दिल्ली. श्रीलंका और नामीबिया की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप (SL vs NAM T20 World Cup) पहले राउंड के पहले मैच में आज रविवार (16 अक्टूबर) को भिड़ रही हैं. यह मुकाबला गीलॉन्ग के सिमंड स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले एक बार आमने सामने हुई हैं जहां श्रीलंका के हाथ बाजी लगी है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है.
इस स्टेडियम में इससे पहले एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी. पिच से बल्लेबाजों के मदद मिलने की उम्मीद है. दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंका की टीम का आत्मविश्वास इस समय बढ़ा हुआ है.