Home Sports T20 World Cup SL vs NAM LIVE SCORE: श्रीलंका ने टॉस जीता, नामीबिया टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

T20 World Cup SL vs NAM LIVE SCORE: श्रीलंका ने टॉस जीता, नामीबिया टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

0
T20 World Cup SL vs NAM LIVE SCORE: श्रीलंका ने टॉस जीता, नामीबिया टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका और नामीबिया की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप (SL vs NAM T20 World Cup) पहले राउंड के पहले मैच में आज रविवार (16 अक्टूबर) को भिड़ रही हैं. यह मुकाबला गीलॉन्ग के सिमंड स्टेडियम में खेला जा रहा है.  दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले एक बार आमने सामने हुई हैं जहां श्रीलंका के हाथ बाजी लगी है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है.

इस स्टेडियम में इससे पहले एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी. पिच से बल्लेबाजों के मदद मिलने की उम्मीद है. दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंका की टीम का आत्मविश्वास इस समय बढ़ा हुआ है.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, दनुष्का गुणातिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान) धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) , महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका,

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), दीवान ला कॉक, जेजे स्मिट, डेविड वीज, माइकल वैन लिंगेन, निकोल लॉफ्टी ईटन, जेन ग्रीन, जान फ्रिलिंक, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, बेन शिकोंगो.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here