[ad_1]
10:26 AM, 17-Oct-2022
जो किसान अपात्र हैं, लेकिन गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार द्वारा ऐसे किसानों की पहचान करके उन्हें रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
10:17 AM, 17-Oct-2022
दरअसल, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, नियमों के मुताबिक ऐसे किसानों के पैसे अटक सकते हैं और ये लोग 12वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
10:10 AM, 17-Oct-2022
प्रधानमंत्री किसान योजना का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है और इस योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है।
09:57 AM, 17-Oct-2022
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आज 12वीं किस्त जारी की जाएगी। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी 16 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे, जो पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के रूप में किसानों को मिलेंगे।
09:36 AM, 17-Oct-2022
योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में आज 12वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। पात्र किसानों के खाते में ये पैसे आज भेजे जाएंगे।
09:22 AM, 17-Oct-2022
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाा किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार की तरफ से दी जाती है।
09:11 AM, 17-Oct-2022
ई-केवाईसी पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से आप खुद कर सकते हैं या फिर आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी करवा सकते हैं।
09:04 AM, 17-Oct-2022
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो लोग ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
08:54 AM, 17-Oct-2022
पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त के जरिए 21 हजार करोड़ रुपये जारी किए गए थे।
08:44 AM, 17-Oct-2022
11वीं किस्त कब आई थी?
- इससे पहले बात अगर 11वीं किस्त की करें, तो 31 मई 2022 ये किस्त जारी हुई थी। उस वक्त भी खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में किस्त के पैसे जारी किए थे।
08:35 AM, 17-Oct-2022
किसानों को मिलेगा लाभ
- पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, आज पीएम नरेंद्र मोदी खुद 12वीं किस्त के पैसे जारी करेंगे। ऐसे में किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।
08:28 AM, 17-Oct-2022
आज जारी होगी 12वीं किस्त
- खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे, जिसका योजना से जुड़े लाभार्थियों को इंतजार था।
08:07 AM, 17-Oct-2022
दो दिवसीय ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ की शुरुआत
- आज 17 अक्तूबर 2022 को दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ की शुरुआत होगी। ये सम्मेलन दो दिवसीय है, जिसका उद्घाटन आज खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
07:51 AM, 17-Oct-2022
PM Kisan 12th Installment Live: खुशखबरी! आज खत्म होगा किसानों का इंतजार, खाते में आएगी 12वीं किस्त
PM Kisan Yojana 12th Installment Release Live News in Hindi: आज किसानों के लिए खुशखबरी से भरा दिन होने वाला है, क्योंकि आज उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 11 किस्त के पैसे मिलने के बाद से उन्हें 12वीं किस्त का इंतजार था। ऐसे में आज 11 बजे के बाद योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 12वीं किस्त पहुंचेगी। तो चलिए आप जुड़े रहिए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग के साथ, जहां आपको हम देते रहेंगे पल-पल की अपडेट…
[ad_2]
Source link