[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान को शुरू करने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेल रही है. इस मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शुरुआत की है. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. वहीं, दूसरे छोर पर कप्तान रोहित शर्मा की शुरुआत धीमी है. रोहित और राहुल ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. राहुल 57 रन बनाकर तो रोहित महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
हालांकि, मैच के दौरान राहुल आक्रामक अंदाज में नजर आए. केएल राहुल ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है. राहुल ने अपनी इस अर्धशतक में 6 चौके और 3 छक्के जड़े हैं. इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा का रहा. राहुल ने कुछ आकर्षक कवर ड्राइव खेले हैं. उन्होंने एक शानदार पुल शॉट भी खेला, जो मिड-विकेट पर छक्के के लिए गया.
विराट कोहली क्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे संन्यास? कोच ने कर दिया खुलासा
VIEDO: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप को बताया ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’
केएल राहुल ने 33 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों को मदद से 57 रन की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.73 का रहा. वहीं, दूसरी तरफ रोहित ने 14 गेंदों में 15 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 चौका और 1 छक्का जड़ा. राहुल का कैच ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर एश्टन एगर ने लपका. वहीं, रोहित शर्मा एश्टन एगर की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट हुए. अब विराट कोहली और सूर्यकुमार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

भारतीय कप्तान ने पहले ही कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन पहले ही तय कर ली गई है. ऐसे मे उम्मीद है कि प्लेइंग इलेवन के उन 11 खिलाड़ियों को इस वॉर्म अप मैच में खेलने का मौका मिलेगा. बता दें कि इससे पहले विराट कोहली भारत द्वारा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले गए किसी भी अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, KL Rahul, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 10:18 IST
[ad_2]
Source link