Home Sports T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी मैच के बाद मिले समर्थन से हुए गदगद, फैंस को खास अंदाज में कहा शुक्रिया

T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी मैच के बाद मिले समर्थन से हुए गदगद, फैंस को खास अंदाज में कहा शुक्रिया

0
T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी मैच के बाद मिले समर्थन से हुए गदगद, फैंस को खास अंदाज में कहा शुक्रिया

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप के वार्म अप मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया था. मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में की गई घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 180 रन पर ढेर कर टीम ने जीत हासिल की. इस शानदार जीत के बाद फैंस ने अपने स्टार गेंदबाज को शुक्रिया कहा और सोशल मीडिया पर संदेश की झड़ी लगा दी.

भारतीय टीम को विश्व कप का आगाज करना अभी तो बाकी है लेकिन वार्म अप मैच की जीत ने फैंस को रोमांचित कर दिया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होकर बाहर होने के बाद शमी को रिप्लेसमेंट के तौर पर मुख्य टीम में जगह दी गई. विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में उनको स्टैंड बॉय में रखे जाने से तमाम दिग्गज समेत फैंस नाखुश थे. मुख्य टीम में शामिल किए जाने के बाद पहले ही मुकाबले में उतरने के साथ जैसा प्रदर्शन उनका रहा उसने फैंस को खुशी से झूमने का मौका दे दिया.

कप्तान रोहित शर्मा ने शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच में सिर्फ एक ही ओवर करने बुलाया. यह मैच का आखिरी ओवर था जिसमें उन्होंने तीन विकेट चटकाए और रन सिर्फ 4 खर्च किया. इस ओवर में ही मैच का फैसला होना था और यह भारत हक में आया.

शमी ने मैच के बाद फैंस को शुक्रिया कहा, उन्होंने लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन का बहुत धन्यवाद, जो कठिन परिश्रम मैंने किया था उसका फल मिला. मैदान पर वापसी करते हुए बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं.

Tags: India vs Australia, Mohammad Shami, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here