Home Sports ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय एथलीट

ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय एथलीट

0
ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय एथलीट

[ad_1]

बेंगलुरू. ज्योति याराजी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड से कम समय में पूरी करके नया कीर्तिमान स्थापित किया. ज्योति पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं, जिन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड से कम समय में पूरी की. इस बीच उन्होंने अपने स्वयं के रिकॉर्ड में सुधार भी किया.

रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही ज्योति ने यह दौड़ 12.82 सेकंड में पूरी करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. तब हवा की गति 0.9 मीटर प्रति सेकंड थी जिससे उन्हें दूसरी बार अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड नहीं गंवाना पड़ेगा. उन्होंने गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में यही स्पर्धा 12.79 सेकेंड में पूरी की थी लेकिन तब हवा की गति अधिक थी और उनका समय राष्ट्रीय रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : October 18, 2022, 00:21 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here