[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान को अभ्यास मैच में इंग्लैंड के हाथों 6 विकेट से मिली शिकस्त.
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बाबर और रिजवान ने किया आराम.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ट्राई सीरीज पर कब्जा करने के बाद आज (17 अक्टूबर) इंग्लैंड के खिलाफ (Pakistan vs England) अभ्यास मैच खेला. इस मुकाबले में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. इस मैच में टीम की कमान शादाब खान (Shadab Khan) के हाथों में रही. बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में शामिल नहीं हुए.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 19 ओवर के मैच में इंग्लिश खिलाड़ियों के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा. उसके बाद अपनी खराब फील्डिंग के कारण इस मुकाबले को गंवा दिया. पहले विकेट कीपर आसिफ अली ने लियाम लिविंगस्टन का कैच छोड़ा, उसके बाद हैदर अली भी खराब भी इस प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहे. इतना ही नहीं, कप्तान शादाब खान ने अपने ही ओवर में एक साधारण रन आउट मिस कर दिया. पाकिस्तानी टीम को हार तो झेलनी ही पड़ी लेकिन एक बार फिर टीम ट्रोल आर्मी के हत्थे चढ़ चुकी है. शादाब खान के रन आउट मिस का वीडि़यो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Pakistan being Pakistan! #ENGvPAK #Pakistan #England #CricketTwitter pic.twitter.com/SQsU3qzNYp
— Vaishnavi Iyer (@Vaishnaviiyer14) October 17, 2022
इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने की छक्कों की बारिश
एक मामूली टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने अपने शुरुआती बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया. लेकिन उसके बाद मध्यक्रम के बल्लबाजों ने छक्कों की बारिश कर दी. पाकिस्तान की तरफ से पूरी पारी में एक छक्का देखने को मिला जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कुल 12 गगनचुंबी छक्के लगाए. इंग्लिश टीम की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे अधिक 45 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
विराट का नहीं चला बल्ला तो गौतम गंभीर ने फिर कस दिया तंज….बोले- रिकार्ड से कुछ नहीं होता….
लियाम लिविंगस्टन के शॉट पर आसमान ताकते रहे पाकिस्तानी
इंग्लैंड की तरफ से दाएं हाथ के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन ने एक ऐसा शॉट खेला जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी आसमान ताकते रह गए. उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान कि गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का लगाया और गेंद स्टेडियम के पार चली गई. लिविंगस्टन ने 16 गेंदो में एक चौका और दो छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली. इसके अलावा युवा बल्लेबाज सैम करन ने महज 14 गेंदो में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 रनों की नाबाद पारी खेली और 28 गेंदे रहते इस मैच को इंग्लैंड की झोली में डाल दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Pakistan vs England, Shadab Khan, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 19:52 IST
[ad_2]
Source link