[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से जीता वार्म अप मैच
आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने पलटा खेल
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप शुरुआत से पहले भारतीय टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बेहद शानदार जीत मिली. वार्म अप मैच में खेलने उतरी टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में ऐसी गेंदबाजी कि जिसने पूरा मैच ही बदल दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया. ओपनर केएल राहुल और टॉप फार्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 180 रन के स्कोर पर ही सिमट गई.
भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच में पिछड़ती नजर आ रही थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 18 ओवर में 171 रन 4 विकेट गंवाकर बना लिए थे. 6 विकेट बाकी थे और कप्तान एरॉन फिंच 79 रन बनाकर खेल रहे थे. 12 गेंद पर 16 रन बनाने थे. यहां से ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की लग रही थी लेकिन फिर लाजवाब गेंदबाजी और गजब फील्डिंग के दम पर मैच भारत ने अपने हक में कर लिया.
5 बल्लेबाज नहीं जोड़ पाए 10 रन
हर्षल पटेल 19वां ओवर करने आए और पहली गेंद पर फिंच को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद अगली गेंद पर टिम डेविड को विराट कोहली ने गजब थ्रो पर रन आउट कर वापस जाने पर मजबूर कर दिया. मैच का आखिरी ओवर रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को दिया और उन्होंने तीन विकेट झटक लिए. दूसरी गेंद पर पैट कमिंस को बाउंड्री पर विराट को हाथों कैच करवाया. इसके बाद एश्टन एगर को रन आउट किया और आखिरी दो गेंद पर दो विकेट चटकाए. 171 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harshal Patel, IND vs AUS, India vs Australia, Mohammad Shami, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 19:54 IST
[ad_2]
Source link