Home Breaking News Varanasi: बनारस से ISIS का कट्टरपंथी गिरफ्तार, इरादे थे खतरनाक, इस तरह तैयार कर रहा था संगठन

Varanasi: बनारस से ISIS का कट्टरपंथी गिरफ्तार, इरादे थे खतरनाक, इस तरह तैयार कर रहा था संगठन

0

[ad_1]

पांडेयपुर-लालपुर थाने में वासित के पिता कलाम से हो रही पूछताछ

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को वाराणसी से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े कट्टरपंथी बासित कलाम सिद्दीकी  को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने यह कार्रवाई आईएस के वॉइस ऑफ हिंद मॉड्यूल केस में की है। एनआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बनारस से गिरफ्तार बासित कलाम सिद्दीकी के इरादे बेहद खतरनाक थे।

उसके कब्जे से आईईडी और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण से संबंधित हस्तलिखित नोट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन-ड्राइव आदि जैसे आपत्तिजनक लेख बरामद हुए। एनआईए की टीम बरामद दस्तावेज व अन्य सबूतों के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए उसके बाकी साथियों की पहचान में जुट गई है।

 ‘ब्लैक पाउडर’ बनाने की कोशिश कर रहा था

एजेंसी के मुताबिक, वाराणसी के मकबूल आलम रोड निवासी 24 साल का बासित कलाम सिद्दीकी हिंसक हमले  के लिए समुदाय विशेष के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए भर्ती कराता था। वह सक्रिय रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से आईएसआईएस प्रचार सामग्री का प्रसार कर रहा था।

बासित कलाम सिद्दीकी अफगानिस्तान में स्थित आईएसआईएस संचालकों के निर्देश पर एक विस्फोटक ‘ब्लैक पाउडर’ बनाने की कोशिश कर रहा था। इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) के निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य घातक रासायनिक पदार्थों के उपयोग के बारे में जानकारी जुटा रहा था।

उसने टेलीग्राम पर कई ग्रुप बना रखे थे। इनके माध्यम से वह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और नागरिक आबादी के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण भी दे रहा था। एनआईए की टीम बासित कलाम सिद्दीकी से पूछताछ कर रही है।

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को वाराणसी से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े कट्टरपंथी बासित कलाम सिद्दीकी  को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने यह कार्रवाई आईएस के वॉइस ऑफ हिंद मॉड्यूल केस में की है। एनआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बनारस से गिरफ्तार बासित कलाम सिद्दीकी के इरादे बेहद खतरनाक थे।

उसके कब्जे से आईईडी और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण से संबंधित हस्तलिखित नोट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन-ड्राइव आदि जैसे आपत्तिजनक लेख बरामद हुए। एनआईए की टीम बरामद दस्तावेज व अन्य सबूतों के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए उसके बाकी साथियों की पहचान में जुट गई है।

 ‘ब्लैक पाउडर’ बनाने की कोशिश कर रहा था

एजेंसी के मुताबिक, वाराणसी के मकबूल आलम रोड निवासी 24 साल का बासित कलाम सिद्दीकी हिंसक हमले  के लिए समुदाय विशेष के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए भर्ती कराता था। वह सक्रिय रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से आईएसआईएस प्रचार सामग्री का प्रसार कर रहा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here