[ad_1]

पांडेयपुर-लालपुर थाने में वासित के पिता कलाम से हो रही पूछताछ
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को वाराणसी से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े कट्टरपंथी बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने यह कार्रवाई आईएस के वॉइस ऑफ हिंद मॉड्यूल केस में की है। एनआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बनारस से गिरफ्तार बासित कलाम सिद्दीकी के इरादे बेहद खतरनाक थे।
उसके कब्जे से आईईडी और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण से संबंधित हस्तलिखित नोट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन-ड्राइव आदि जैसे आपत्तिजनक लेख बरामद हुए। एनआईए की टीम बरामद दस्तावेज व अन्य सबूतों के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए उसके बाकी साथियों की पहचान में जुट गई है।
‘ब्लैक पाउडर’ बनाने की कोशिश कर रहा था
एजेंसी के मुताबिक, वाराणसी के मकबूल आलम रोड निवासी 24 साल का बासित कलाम सिद्दीकी हिंसक हमले के लिए समुदाय विशेष के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए भर्ती कराता था। वह सक्रिय रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से आईएसआईएस प्रचार सामग्री का प्रसार कर रहा था।
[ad_2]
Source link