[ad_1]
07:06 AM, 21-Oct-2022
गौचर हवाई पट्टी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा को लेकर इमरजेंसी के लिहाज से गौचर हवाई पट्टी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। डीआईजी गढ़वाल करन नगन्याल ने पुलिस जवानों के साथ गुरुवार को बैठक की थी। गौचर हवाई पट्टी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के एक डीआईजी, एक एआईजी, तीन एसपी, पांच सीओ, चार इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर, छह लेडीज एसआई, 13 हेड कांस्टेबल, 65 जवान और एक कंपनी पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि व्यवस्थाएं पूरी हैं। वहीं, विधायक अनिल नौटियाल पीएम के कार्यक्रम को लेकर बदरीनाथ चले गए हैं।
05:59 AM, 21-Oct-2022
साकेत चौक से बदरीनाथ धाम होगा जीरो जोन
साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक लगभग 200 मीटर आस्था पथ पर प्रधानमंत्री मोदी पैदल चलेंगे। इस दौरान यह क्षेत्र जीरो जोन में तब्दील रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बदरीनाथ धाम की देव दर्शनी से लेकर देश के अंतिम गांव माणा तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर दी गई हैं। बदरीनाथ हाईवे, माणा टैक्सी स्टेशन, हेलीपेड, साकेत चौक, बदरीनाथ परिसर, ब्रह्म कपाल, पुलिस थाना क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
ये भी पढ़ें…PM Modi Badrinath Visit: पीएम के कार्यक्रम में केवल मोबाइल ले जाने की अनुमति, पांडुकेश्वर में रोकी बसें
05:39 AM, 21-Oct-2022
PM Modi Uttarakhand Visit: कुछ ही देर में देहरादून पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देवभूमि में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। उनका केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा होगा। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे।
प्रधानमंत्री उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। शासन, रुद्रप्रयाग व चमोली जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।
सीएम धामी केदारनाथ और बदरीनाथ में तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत बदरीनाथ और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल केदारनाथ पहुंच गए हैं। शासन और प्रशासन के आलाधिकारियों ने केदारनाथ और बदरीनाथ में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बदरीनाथ पहुंच चुके हैं।
[ad_2]
Source link