Home Breaking News Bihar Politics: पीके ने महंगाई पर पीएम मोदी को घेरा, तेजस्वी ने रोजगार मेले को लेकर कसा तंज

Bihar Politics: पीके ने महंगाई पर पीएम मोदी को घेरा, तेजस्वी ने रोजगार मेले को लेकर कसा तंज

0

[ad_1]

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर
– फोटो : PTI (File Photo)

ख़बर सुनें

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार जैसे राज्यों में महंगाई और औद्योगिक विकास की कमी का आरोप लगाया।  बिहार में इन दिनों राज्यव्यापी यात्रार पर निकले किशोर पटना से तीन सौ किलोमीटर दूर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल के ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। 

सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह धाराप्रवाह भोजपुरी में संबोधन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किशोर ने कहा, “हमने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया और वह प्रधानमंत्री बने। इसके बदले हमें रसोई गैस का प्रति सिलेंडर पांच सौ रुपये से बढ़कर 1,300 रुपये का मिल रहा है। अगर वे एक और कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो कीमत 2,000 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच सकती है। 

उधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमने पहले ही कहा था कि बिहार में नई सरकार जिस तरह से नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांट रही है, देश इस मॉडल को मानेगा। आज क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री इससे पहले क्यों नहीं बांटते थे…हमने शुरूआत की है, जिसको कोई कॉपी कर रहा है।

दिवाली के त्योहारी सीजन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा, साफ-सफाई की हर तरह की व्यवस्था कराई गई है। डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here