Home Breaking News P Chidambaram: ‘रुपये में सुधार चाहते हैं तो रघुराम राजन से तुरंत संपर्क करें’, चिदंबरम की पीएम मोदी को सलाह

P Chidambaram: ‘रुपये में सुधार चाहते हैं तो रघुराम राजन से तुरंत संपर्क करें’, चिदंबरम की पीएम मोदी को सलाह

0

[ad_1]

पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मेरा निवेदन है कि रुपये में यदि सुधार चाहते हैं तो उन्हें इसपर विचार करने के लिए तुरंत डॉ रघुराम राजन, डॉ सी रंगराजन, डॉ वाई वी रेड्डी, डॉ राकेश मोहन और श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया की बंद कमरे में बैठक बुलानी चाहिए। इस बैठक में वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और अधिकारी भी मौजूद होने चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट के खिलाफ असहाय दिख रही है। गिरते रुपये का असर मुद्रास्फीति, चालू खाता घाटे और ब्याज दरों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के पूर्व अर्थशास्त्रियों से अनुभव लेने की जरूरत है। बता दें कि यूपीए शासन में – रंगराजन, वाईवी रेड्डी और रघुराम राजन आरबीआई गवर्नर थे, राकेश मोहन डिप्टी गवर्नर थे वहीं मोंटेक सिंह अहलुवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे।

भाजपा और पीएम मोदी के आलोचक रहे हैं रघुराम राजन 
रघुराम राजन भाजपा सरकार के जाने माने आलोचक हैं। कई बार उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को नसीहत देते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने पीएम मोदी  पर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी सरकार उन्हीं को सही मानती है जो केंद्र की नीतियों की वाहवाह करते हैं। मोदी सरकार की नजर में बाकी सब गलत हैं।

भाजपा ने बोला हमला
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि चिदंबरम ने जिन नामों का सुझाव दिया वे ऐसे नाम हैं जिनके समय में देश का विकास पिछड़ गया था। आपके पास अवांछित सलाह देने के अलावा कुछ नहीं है । आप जिस बौद्धिक समर्थन के बारे में बात करते हैं उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को पीछे धकेलने का काम किया है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here