Home Sports T20 World Cup: 25 साल के इस ऑलराउंडर के सामने बेबस नजर आई 2 बार की चैंपियन टीम, बहन भी हैं क्रिकेटर

T20 World Cup: 25 साल के इस ऑलराउंडर के सामने बेबस नजर आई 2 बार की चैंपियन टीम, बहन भी हैं क्रिकेटर

0
T20 World Cup: 25 साल के इस ऑलराउंडर के सामने बेबस नजर आई 2 बार की चैंपियन टीम, बहन भी हैं क्रिकेटर

[ad_1]

Ireland vs West Indies, T20 World Cup: आयरलैंड ने दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज का सपना तोड़ दिया. उसने टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में शुक्रवार को 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार के साथ वेस्टइंडीज टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. हैरानी की बात रही कि निकोलस पूरन की कप्तानी वाली टीम सुपर-12 राउंड तक भी नहीं पहुंच पाई. आयरलैंड के लिए गारेथ डेलानी ने कमाल का प्रदर्शन किया और विंडीज टीम की जैसे कमर तोड़ दी. 25 साल के इस ऑलराउंडर को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. 

9 विकेट से जीता आयरलैंड

वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की 62 रनों की शानदार पारी की बदौलत 5 विकेट पर 146 रन बनाए. किंग ने 48 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 6 चौके और एक छक्का जड़ा. इसके बाद आयरलैंड ने एक विकेट खोकर लक्ष्य 17.3 ओवर में हासिल कर लिया. उसके लिए ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंदों पर छह चौके और 2 छक्के लगाते हुए 66 रन बनाए. वह जीत दिलाकर नाबाद लौटे. कप्तान एंड्रयू बॉलबिर्नी ने 23 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने 35 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 45 रन का योगदान दिया.

गारेथ डेलानी चमके

ऑलराउंडर गारेथ डेलानी ने मुकाबले में गेंद से कमाल दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. उन्होंने इविन लुईस, कप्तान निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल जैसे स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

बड़ी बहन भी क्रिकेटर

गारेथ की बड़ी बहन लौरा डेलानी भी आयरलैंड के लिए क्रिकेट खेलती हैं. उनकी गिनती अनुभवी महिला क्रिकेटरों में होती है. लौरा ने अभी तक 46 वनडे और 82 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह आयरलैंड अंडर-17 महिला टीम के लिए भी खेल चुकी हैं.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here