Home Sports T20 WC 2022: वीरेंद्र सहवाग ने कर दिया ऐलान, टॉप रन-स्कोरर बनने जा रहा है दिग्गज खिलाड़ी

T20 WC 2022: वीरेंद्र सहवाग ने कर दिया ऐलान, टॉप रन-स्कोरर बनने जा रहा है दिग्गज खिलाड़ी

0
T20 WC 2022: वीरेंद्र सहवाग ने कर दिया ऐलान, टॉप रन-स्कोरर बनने जा रहा है दिग्गज खिलाड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

सहवाग ने बताया बाबर बन सकते हैं इस साल टॉप रन-स्कोरर
पाकिस्तान के कप्तान हैं बाबर आजम
टी20 में रखते हैं 43.66 की औसत

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज हो चुका है. फर्स्ट राउंड के मुकाबले स्कॉटलैंड और जिंबाब्वे मैच के साथ संपन्न हो जाएंगे. इसके बाद शनिवार से सुपर 12 राउंड के मुकाबले शुरू होंगे. सुपर 12 राउंड के मुकाबले जब शुरू होंगे तब इस टूर्नामेंट का रोमांच कुछ और ही होगा. मेन मुकाबले शुरू होने से पहले क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी चहेती टीमों और खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं. इसी कड़ी में देश के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भी अपना विचार साझा किया है, और उन्होंने बताया है कि इस सीजन कौन सा खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में शीर्ष स्कोरर हो सकता है.

सहवाग ने क्रिकबज के साथ हुए खास बातचीत में कहा कि इस वर्ष पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) सर्वाधिक रन बना सकते हैं. भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘बाबर आजम जबर्दस्त लय में चल रहे हैं. जब वह मैदान में होते हैं तो उन्हें बल्लेबाजी करते देखना काफी मोहक होता है, जैसे कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखकर शांति महसूस होती है. ऐसे ही बाबर की बल्लेबाजी देखकर आपको खुशी महसूस होती है.’

यह भी पढ़ें- जब पाकिस्तानियों ने बरसाईं बोतलें तब जीती टीम इंडिया… भारत-पाक के बीच पांच हाई वोल्टेज मुकाबले

बाबर आजम टी20 क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ी हैं. टी20 रैंकिंग में वह मौजूदा समय में तीसरे स्थान पर स्थित हैं. इससे पहले वह एक लंबे समय तक पहले स्थान पर बने रहे. बाबर का अपनी टीम को मजबूती भी प्रदान करते हैं. उनकी खासियत है कि अगर एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं, तो भी वह धैर्यपूर्वक टीम को जीत के दहलीज तक लेकर जाते हैं.

28 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 92 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 87 पारियों में 43.66 की औसत से 3231 रन निकले हैं. बाबर के नाम टी20 क्रिकेट में दो शतक और 29 अर्द्धशतक दर्ज है. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 129.65 का है.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here