Home Sports क्या विराट कोहली की लक अच्छा नहीं है…पिछले एक साल में बदल गई इंडिया की किस्मत…

क्या विराट कोहली की लक अच्छा नहीं है…पिछले एक साल में बदल गई इंडिया की किस्मत…

0
क्या विराट कोहली की लक अच्छा नहीं है…पिछले एक साल में बदल गई इंडिया की किस्मत…

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की.
वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से दी थी मात.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ दी है. चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan) विराट के बल्ले की गूंज ने सभी टीमों को सचेत कर दिया है. गौरतलब है, विराट पिछले 3 सालों से शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके थे. लेकिन एशिया कप 2022 में रन मशीन की वापसी ने भारतीय फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.

विराट को पिछले साल अपनी फॉर्म के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. 2021 में भारत को पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उस दौरान भारतीय गेंदबाज बाबर और रिजवान की जोड़ी को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए थे. वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया के बाहर होने के बाद कप्तान और कोच को अपने पद से भी हाथ धोना पड़ा था. लेकिन पिछले एक साल से टीम इंडिया की किस्मत पूरी तरह से बदल चुकी है.

शाहीन अफरीदी का बदला अर्शदीप ने लिया

पाकिस्तान के स्पीडस्टार शाहीन अफरीदी ने वर्ल्ड कप 2021 में रोहित और राहुल की जोड़ी को सस्ते में चलता किया था. उस घाव को टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भरा है. 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने बाबर और रिजवान को शरुआत में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने अपने चार ओवरो में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने भी तीन सफलताएं हासिल कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.

भारत सेमीफाइनल से 6 अंक दूर, देखें पाकिस्तान सहित अन्य टीमों की स्थिति

विराट कोहली रहे मैच के हीरो

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बदकिस्मत बतौर कप्तान टीम को आगे ले जाने में कामयाब नहीं रहे. लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को एक मैज विनिंग पारी खेल साबित कर दिया कि वे टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. उन्होंने मुश्किल परिस्थियों से टीम को बाहर ही नहीं निकाला बल्कि 53 गेंदो में 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई है. विराट की इस पारी ने विरोधी टीमों की चिंता को बढ़ा दिया है.

Tags: Arshdeep Singh, India Vs Pakistan, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here