[ad_1]
11:47 AM, 25-Oct-2022
चक्रवात ‘सितरंग’ ने ली सात की जान, बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा
#WATCH | West Bengal: Tides hit the coast of Bakkhali beach in South 24 Parganas, amid cyclone ‘Sitrang’ alert
We are alerting tourists and locals not to venture near the sea: Santu Das, civil defence pic.twitter.com/jcdj6rTPSo
— ANI (@ANI) October 25, 2022
08:45 AM, 25-Oct-2022
सितरंग चक्रवात से चार राज्यों में रेड अलर्ट
सितरंग चक्रवात के मद्देनजर सोमवार को असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 26 अक्तूबर तक हैलाकांडी, करीमगंज, कछार, दीमा हसाओ, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, मोरीगांव, नगांव, कामरूप मेट्रो, कामरूप, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
07:55 AM, 25-Oct-2022
बंगाल में भी तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग
चक्रवात सितरंग के असर के चलते पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। इस चक्रवात का असर जिन इलाको में सबसे ज्यादा रहने की आशंका है उसमें दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना शामिल है। इसके अलावा मिदनापुर और मुर्शिदाबाद में तेज बारिश का अनुमान है. इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी अलर्ट जारी किया गया है। SDRF और NDRF टीमों की तैनाती जगह जगह कर दी गई है।
07:47 AM, 25-Oct-2022
100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
बांग्लादेश के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि चक्रवात सितरंग ने सोमवार को रात 9.30 से 11.30 बजे के बीच बांग्लादेश के बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ बारिश हुई। तेज आंधी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सैंकड़ों जगह पेड़ उखड़ गए।
07:27 AM, 25-Oct-2022
Cyclone Sitrang Live: चक्रवात ‘सितरंग’ ने ली सात की जान, बंगाल में समुद्र तट के तट पर उठा ज्वार-भाटा
चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। धिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। इस बीच मेघालय में आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि सितरंग चक्रवात से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवात सितरंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ…
[ad_2]
Source link