Home Breaking News Filmy Wrap: विदेशों में RRR का जलवा और कान्ये वेस्ट से छिना अरबपति का तमगा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Filmy Wrap: विदेशों में RRR का जलवा और कान्ये वेस्ट से छिना अरबपति का तमगा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

0
Filmy Wrap: विदेशों में RRR का जलवा और कान्ये वेस्ट से छिना अरबपति का तमगा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

[ad_1]

मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। एक ओर आयुष शर्मा और रितेश-जेनेलिया की फिल्म को लेकर अपडेट आया, तो आरआरआर के हाथ बड़ी सफलता लगी। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ… 

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभिनेत्री के वकील ने यह दावा किया है कि कथित घोटाले में जैकलीन फर्नांडीज का कोई हाथ नहीं था। उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में सुकेश द्वारा लिखे गए पत्र का भी खुलासा किया। वकील ने कहा, “जैकलीन निर्दोष हैं, और ‘कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करके वह अपनी गरिमा के लिए लड़ती रहेंगी”। 

Jacqueline Fernandez: सुकेश के पत्र के बाद सामने आया जैकलीन के वकील का बयान, कहा- दोहराता हूं, वह निर्दोष हैं

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी यानी राजीव सेन और चारू असोपा एक बार फिर अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दोनों का रिश्ता फिर से तलाक तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले ही चारू और राजीव ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने का एलान किया था लेकिन कुछ समय के अंदर ही दोनों के बीच तनाव फिर बढ़ गया, जिसके बाद चारू ने राजीव से तलाक लेने की बात कही। इस दौरान चारू असोपा ने राजीव पर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब राजीव ने चारू के सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।  

Charu-Rajeev: ‘ड्रामा क्वीन है, तलाक चाहिए तो…’, चारू असोपा के आरोपों पर बोले राजीव सेन, यूं बयां किया दर्द

एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर का जलवा अभी भी कायम है। देश के कोने-कोने में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब विदेश में भी अपना परचम लहरा रही है। दूसरे देशों में इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इन सब के बीच आरआरआर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म ने 25 अक्तूबर को आयोजित सैटर्न अवॉर्ड में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब अपने नाम किया है। 

RRR: आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, सैटर्न अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here