[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ बुधवार (27 अक्टूबर) को है. इससे पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. टीम को सिडनी के उपनगर ब्लैकटाउन में प्रैक्टिस ग्राउंड की पेशकश की गई थी. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार ने टीम ने प्रैक्टिस से मना कर दिया क्योंकि ग्राउंड होटल से 42 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा टीम इंडिया ने खाने की शिकायत भी आईसीसी से की है. मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद टीम इंडिया को जो खाना परोसा गया वह अच्छा नहीं था. भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ सैंडविच दिया गया. भारतीय टीम ने आईसीसी को यह भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा और अच्छा नहीं था.
भारतीय टीम के खिलाड़ी खाने से भी नाखुश
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (25 अक्टूबर) को प्रैक्टिस सेशन के बाद के खाने के मेन्यू को देखकर बेहद नाराज हो गई. भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्यों ने अपने होटल के कमरों में भोजन वापस करने का फैसला किया. प्रैक्टिस सेशन के बाद का खाने का मेन्यू लगभग सभी टीमों के लिए समान होता है. भारतीय खिलाड़ियों को गर्म भोजन नहीं दिया जा रहा है, जो कि बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद बेहद जरूरी है.
नीदलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम का मंगलवार को एक वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन था. इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने काफी देर तक नेट्स पर अभ्य़ास किया.
T20 World Cup 2022: सिडनी में खाने के मेन्यू से खुश नहीं थे भारतीय खिलाड़ी, भोजन वापस लौटाया
भोजन में सैंडविच के साथ सिर्फ फल दिया गया
मालूम हो कि अभ्यास के बाद के भोजन में फलों के साथ सिर्फ सैंडविच था. प्रैक्टिस सेशन खत्म होते होते दोपहर हो गया. उस समय दोपहर के भोजन का समय था और शायद खिलाड़ी संपूर्ण आहार की उम्मीद कर रहे थे.
इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह किसी बहिष्कार की तरह नहीं है… कुछ खिलाड़ियों ने फल लिया लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाने पर खाना खाया.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, BCCI, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 26, 2022, 07:50 IST
[ad_2]
Source link